फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने फूंका परियोजना प्रशासन का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। परियोजना के ब ताप विद्युत गृह के मुख्य द्वार पर भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन बुधवार को संगठन ने महाप्रबंधक प्रशासन का प्रतीकात्मक फूंक कर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। अनशन पर बैठे राजपाल गौतम, रामनरेश गोंड, शंकर, घनश्याम दास पांडेय, कन्हैया, रविंदर यादव को कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने परियोजना के अफसरों पर तरह-तरह के आरोप लगाये। कारखाने में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। कहा कि कारखाने के ही मजदूरों को काम के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है लेकिन परियोजना के उच्चाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। चार दिन से समायोजन और बकाया भुगतानों की मांग को लेकर अनशन चल रहा है लेकिन परियोजना के असंवेदनशील लोगों की नींद नहीं टूट रही है। प्रेम प्रकाश चौबे ने कहा कि मजदूरों को काम के बाद अब भुगतान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। राम नरेश गोंड ने कहा कि 41 संविदा श्रमिकों ने जीवनभर परियोजना में कार्य किया। वर्तमान में परियोजना प्रशासन हिटलरवादी नीतियों का पालन करते हुए मजदूरों के अहित की मंशा को उजागर कर रहा है। गोपाल यादव, जय शुक्ला, रवि बग्गा, जयशंकर पाठक, दीनानाथ चंद्रवंशी, सुनील जायसवाल, आसिफ खां, परवेज अहमद, सुरेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, भारत पांडेय, शशिकांत मिश्रा, मनोज कुमार चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें