फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में टूटी मिली रेल पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। रेलवे स्टेशन से महज 50 मीटर दूरी पर बुधवार की रात रेल पटरी टूट गई। आटोमेटिक ट्रैक सिग्नल की बत्ती लाल जलने पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक को इसकी जानकारी हुई। जानकारी होने के महज दस मिनट पूर्व ही इसी पटरी से होकर डाउन-पटना लिंक एक्सप्रेस रवाना हुई थी। करीब दर्जन भर गैंगमैन के सहयोग से किसी तरह पटरी को देर रात ही दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात दुद्धी रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर एनके सिन्हा को ऑटोमैटिक ट्रैक सिग्नल लाल दिखा। प्लेटफार्म नंबर एक के म्योरपुर की तरफ अंतिम छोर पर जहां से ट्रेन मेन लाइन में घुसती है, उस पर रेड इंडिकेटर जलने लगा। स्टेशन मास्टर ने रेल कर्मियों को इसकी जानकारी दी और फौरन मौके पर पहुंचे। साथ ही सूचना पीडब्ल्यूआई रेणुकूट एके सिन्हा को दी। मौके पर पहुँचे असिस्टेंट पीडब्ल्यूआई अंजनी कुमार ने गैंगमैन और ट्रैक मैन के साथ रात 12 बजकर 35 मिनट पर रेलवे पटरी को दुरुस्त कर दिया। इसके बाद इसी ट्रैक से होकर टाटा जम्मूतवी अप और डाउन ट्रेनें सुचारु रूप गुजरीं। पटरी के क्षतिग्रस्त होने से पहले ही बता दें कि पटरी टूटने से पहले रात्रि नौ बजे डाउन सिंगरौली-पटना लिंक एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक से गुजरी थी। उस समय ऑटोमैटिक सिंगल पर पटरी टूटने की कोई सूचना नहीं थी। पीडब्ल्यूआई एके सिन्हा ने पटरी को टूटने का कारण ठंड बताया है। कहा कि जाड़े के दिनों में पटरियों के सिकुड़ने से पटरियां ज्वाइंट छोड़ देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें