फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को लेकर किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। सेक्रेड हर्ट कान्वेंट स्कूल में गुरुवार को महिला सशक्तीकरण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राओं को महिला हिंसा रोकने के लिए चलाई जा रही पुलिस की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। छेड़खानी, अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ बिना संकोच जानकारी देने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सिस्टर रेजी की अध्यक्षता में हो रही संगोष्ठी में ओबरा सीओ डॉ. केजी सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि कभी भी कोई व्यक्ति अगर छेड़खानी, अश्लील हरकत, छंीटाकशी करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। डायल-100, 1090 एवं 181 या अपने क्षेत्र के थानाध्यक्ष को जानकारी दें। सूचना देने के बावजूद उचित कार्यवाही नहीं होने पर बड़े अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या को बताएं। विपरीत परिस्थितियों में बचाव के लिए मिर्ची पाउडर रखने, आटो में बैठने से पहले गाड़ी नंबर लिखने, चालक का मोबाइल में फोटो लेने, खतरा उत्पन्न होने पर चिल्लाने, मदद मांगने आदि के प्रति जागरूक किया। थानाध्यक्ष अंजनी मिश्रा ने भी कई जानकारी दी। कार्यक्रम में नीना गोस्वामी, स्वतंत्र श्रीवास्तव, पीएच फिलीप, रचना सिंह, बीना विहरा, माजिद, रोहित श्रीवास्तव, केशव गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें