फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51बीघा सरकारी भूमि पर किया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील के खरहरी और बनौरा गांव में 51 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा है। हल्का लेखपाल ने तहसील प्रशासन को इसकी रिपोर्ट दे दी है। एसडीएम विशाल यादव ने तहसीलदार को एंटी भू-माफिया के तहत अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भूमि को खाली कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

हल्का लेखपाल पूजा ने बनौरा में 24 बीघा एवं खरहरी में 27 बीघा सरकारी भूमि पर कुछ लोगों के स्तर से कब्जा करने की रिपोर्ट दी है। एसडीएम ने तहसीलदार नंदलाल सिंह को लेखपाल की रिपोर्ट का सत्यापन कराने के बाद सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एंटी भू-माफिया केे तहत सरकारी एवं दूसरे की अवैध ढंग से भूमि कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। योगी सरकार ने जिला प्रशासन को सरकारी और दूसरे की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ एंटी भू-माफिया के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। लेकिन सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे की सही सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दे रहे हैं। इससे प्रदेश सरकार के मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें