फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, गलन में हुआ इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में शुक्रवार की शाम दूसरे दिन भी मौसम में हुए परिवर्तन की वजह से गलन में इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान जहां 25.00 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसकी वजह से दूसरे दिन ठंड में और इजाफा हो गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.08 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.00 डिग्री सेल्सियस तथा बुधवार कों अधिकतम तापमान 28.00 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12.00 डिग्री सेल्सियस रहा। इसकी वजह से गलन बढ़ गई और लोग अपने गर्म कपड़े निकाल लिए। मौसम वैज्ञानिक राजन सिंह का कहना है कि शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन घटकर न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसकी वजह से गलन में इजाफा हो गया है। कहा कि अभी एक-दो दिनों तक और पारा लुढ़कने के आसार हैं। इसकी वजह से ठंड में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें