फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थलों पर पेयजल, रोशनी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 22 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के मद्देनजर मतदेय स्थलों पर रोशनी, पेयजल, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी है। कही झाड़ झंखाड दिख रहे हैं तो कही पानी का अभाव है। वहीं डीएम ने सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को मतदान के 48 घंटे पूर्व मतदेय स्थलों पर व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को दूर कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि निकाय चुनाव के लिए राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में 14 मतदान केंद्र स्थापित हैं। ओबरा नगर पंचायत मेें सात, चुर्क-गुर्मा में पांच, चोपन में तीन, रेणुकूट में चार, घोरावल में चार, दुद्धी में तीन, पिपरी में पांच मतदान केंद्र बने हैं। नगर पालिका राबर्ट्सगंज के मतदान संस्कृत महाविद्यालय में बिजली, शुद्ध पेयजल का इंतजाम नहीं है। मतदान केेंद्र के आसपास झाड़िया उगी हैं। ऐसे में वोट देने के लिए मतदाताओं को लाइन में खड़ा होने में भी परेशानी होगी। जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय जोगिया बीरबाबा केंद्र पर पेयजल, साफ-सफाई आदि की समस्याएं बरकरार है। इसी तरह से नगर पंचायत ओबरा, चोपन, घोरावल, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर समस्याएं है। हालांकि जिला प्रशासन मतदान केंद्रों पर व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को मतदान के पूर्व दूर करने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। वहीं डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में तैनात सभी सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेटों को मतदान के दो दिन पूर्व समस्त मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों पर रोशनी, पेयजल, साफ-सफाई आदि का मुकम्मल इंतजाम करवाकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्याएं नहीं होगी। आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें