फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय और एसपी आरपी सिंह ने सोमवार को राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी, सदर तहसील के नामांकन स्थल और नगर पालिका का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्टी रवानगी, पार्टी वापसी स्थल, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। राजनीतिक दलों के प्रचार होर्डिंग्स को हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने निरीक्षण के दौरान राबर्ट्सगंज तहसील में आने वाली नगर निकाय, नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा, नगर पंचायत चोपन व ओबरा के पार्टी रवानगी स्थल, पार्टी की वापसी, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र को देखा। फिर राबर्ट्सगंज तहसील में हो रहे नामांकन व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने राबर्ट्सगंज तहसील के नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा, नगर पंचायत चोपन व ओबरा के अध्यक्ष पद व सभासद पद के निर्वाचन कक्ष का जायजा लिया। इसके बाद वे नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों में राजनैतिक दलों के प्रचार होर्डिंग न लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी नगर क्षेत्र में राजनैतिक, निकाय चुनाव से संबंधित होर्डिंग, पोस्टर, बैनर दिखायी दे, उसे तत्काल हटाया जाय। डीएम, एसपी ने सिविल लाइन, बढ़ौली चौराहा, मेन बाजार, चंडी होटल, हाईवे रोड, पन्नूगंज रोड, हाईडिल कालोनी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम विशाल यादव, तहसीलदार नंदलाल सिंह, सीओ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें