फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए 52 नामाकंन पत्रों की हुई बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। तीनों तहसील मुख्यालयों रॉबर्ट्सगंज, घोरावल एवं दुद्वी पर सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 52 और सदस्य के लिए करीब 117 नामांकन पत्र लिए गए। सर्वाधिक रेणुकूट नगर पंचायत के लिए 17 लोगों ने फार्म लिया। वहीं, चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत के लिए एक भी पर्चा नहीं लिया गया। एसडीएम, सीओ भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एडीएम न्यायिक कुंवर बहादुर सिंह से तीन उम्मीदवारों ने एक-एक नामांकन पत्र लिया। वहीं चुर्क-नगर पंचायत के निर्वाचन अधिकारी एवं व्यापार कर के ज्वाइंट कमिश्नर राममिलन पर्चा क्रय करने वालों की राह देखते रहे। चोपन के आरओ एवं व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर राकेश सिंह से एक व्यक्ति ने दो और दूसरे ने एक सेट में नामांकन पत्र लिया। ओबरा के निर्वाचन अधिकारी एवं डीडीओ सुनील श्रीवास्तव से तीन लोगों ने अलग-अलग नामांकन पत्र लिया। इस दौरान पुलिस-पीएसी तैनात रही। नामांकन स्थल के आसपास सदर एसडीएम विशाल यादव, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, कोतवाल राजीव मिश्रा भ्रमण करते रहे।
घोरावल: नगर पंचायत घोरावल के अध्यक्ष पद के लिए दो पर्चे लिए गए। जबकि सभासद के लिए मात्र एक पर्चा ही बिका। तहसील में कार्यालय खुलने के बाद निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशियों की राह देखते रहे। दोपहर बाद अध्यक्ष पद के लिए बसपा नेता रमेश पांडेय ने दो नामाकंन पत्र क्रय किया। तहसील परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स मुस्तैद रही। दुद्धी: तहसील परिसर में नामांकन पत्रों को खरीदने वालों की सोमवार को भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ राम लाल और प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव तहसील और कस्बे में चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें