फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर करोड़ों का हुआ कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में मंगलवार को धनतेरस पर्व पर करोड़ों का कारोबार हुआ। सुख, समृद्धि और वैभव के प्रतीक धनतेरस त्योहार के बाजार में रौनक छाई रही। लोगों ने बर्तनों, गहनों की खरीददारी की। एजेंसियों पर दो और चार पहिया वाहनों का क्रय करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। बावजूद इसके बाजार में जीएसटी, नोटबंदी और सूखा का असर दिखने को मिला। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ होने से लोगों को जाम की झाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में सुबह दस बजे से ग्राहक उमड़नी शुरू हो गई थी। दोपहर दो बजे के बाद आभूषण, बर्तन की दूकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने बजट के अनुसार बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रानिक्स समेत अन्य सामानों की खरीददारी किया। गरीब तबके लोगों ने गिलास, कटोरी, चम्मच समेत अन्य सामानों को ही खरीदा। उधर एजेंसियों ने वाहनों का क्रय करने के लिए ग्राहकों की भीड़ रही। विंध्य आटो सेल्स के प्रोपराइटर राजन दूबे ने बताया कि हीरो की विभिन्न मॉडल की 258 बाइक और स्वराज के 22 ट्रैक्टर की बिक्री हुई है। कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार वाहनों की बिक्री कम हुई है। सिंह आटो मोबाइल्स के प्रोपाइटर इ. रमेश सिंह पटेल ने बताया कि काउंटर से करीब 80 बजाज की डिस्कवर समेत अन्य बाइक और 16 न्यू हालैंड कंपनी का 16 ट्रैक्टर बिका है। उन्होंने बताया कि बाजार में सूखा का असर दिखाई दिया। कामख्या आटो मोबाइल्स के प्रोपाइटर शैलेंद्र दूबे ने बताया कि काउंटर से टीवीएस के विभिन्न मॉडल के 60 बाइक, स्कूटी और जिले में 600 बिक्री है। कहा कि नोटबंदी, जीएसटी का असर कारोबार साफ तौर पर दिखने को मिला। उधर विश्वनाथ इंटर प्राइजेज के प्रोपाइटर रिशु कुमार गिरी ने कहा कि विभिन्न मॉडल के सिर्फ पांच बुलेट बिका है। अग्रवाल आटो सेल्स के प्रोपाइटर हरिश अग्रवाल ने बताया कि स्कार्ट कंपनी के विभिन्न मॉडल के 25 ट्रैक्टर, 70 स्कार्पियो व बोलेरो बिकी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष वाहनों की बिक्री अधिक हुई है। सोनभद्र सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मिठाई लाल सोनी ने कहा कि सूखे का असर बाजार में दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में करीब डेढ़ करोड़ को आभूषण का कारोबार हुआ है। घोरावल, रामगढ़, चोपन, ओबरा, दुद्धी, मधुपुर, कोन संवाददाता के मुताबिक बाजारों में बर्तन और आभूषण की दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पुरुषार्थ के मुताबिक लोगों ने सामानों का क्रय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें