फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनेलाल का शहादत दिवस संकल्प रूप में मना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अपना दल कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की नौवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के ऊपर सोनेलाल पटेल के मौत की सीबीआई जांच नहीं कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल ने कहा कि 17 अक्तूबर 2009 को सड़क दुर्घटना में डॉ. सोने लाल पटेल की मौत हो गई थी। कई बार केंद्र और प्रदेश सरकार से हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग गई, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कहा कि सोनेलाल हमेशा किसानों, गरीबों, मजदूरों, व्यापारियों और नौजवानों की तरक्की की बात करते थे। उन्होंने ही मतदाताओं को पेंशन, भत्ता दिए जाने की मांग उठाई थी, ताकि उनका भी जीवन स्तर ऊंचा उठ सकें। जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वर पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल का सपना था कि किसानों के विकास के लिए किसान आयोग का गठन हों। सुनील पटेल, कमलेश पटेल, रमाशंकर, प्रमोद पटेल, राकेश पटेल, सूर्यप्रकाश पटेल, संतोष पटेल, अखिलेश्वर पटेल, निर्मला मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें