फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो राज्यों को जोड़ने वाले मार्ग का मुद्दा सदन में उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। यूपी और झारखंड बार्डर पर स्थित बागेसोती ग्राम पंचायत में दोनों राज्यों को जोड़ने वाले बाजारी घाट मार्ग के निर्माण की मांग का मुद्दा बुधवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने नक्सल क्षेत्र की समस्या उठाने के साथ ही मार्ग के निर्माण की जरूरत पर जोर दिया। पिछले दिनों क्षेत्र में दौरे पर गए विधायक ने जनता को भरोसा दिलाया था कि वे इस सड़क के निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे और निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि यह सड़क दो राज्यों की सीमा को जोड़ती है और इस क्षेत्र के लोगों के लिए झारखंड से दूरी महज सड़क बनने से 10 किलोमीटर हो जाएगी। जबकि विंढमगंज से घूम कर लोगों को नगर उटारी जाने में 40 किमी दूरी तय करनी होती है। इस सड़क को वर्ष 1980 में ग्रामीणों के सहयोग व ग्राम प्रधान स्व. भूषण प्रसाद ने ग्राम पंचायत से मिट्टी व पहाड़ी का कटान कर किसी तरह स1े पकडंडी रास्ता बनवाया था। जो प्रतिनिधि इस गांव में जाता है तो ग्रामीण इसी सड़क बनवाने की मांग करते रहते हैं। इस मार्ग पर जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत भी मिट्टी का कार्य करा चुका है। लेकिन अब तक सड़क पिच नहीं कराई गई। क्षेत्र में दौरे पर गए विधायक ने मामले में एसडीएम से वार्ता की थी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर गई थी। सड़क के निर्माण में करीब डेढ़ किमी में वन विभाग की जमीन पड़ रही है, जिस वजह से इस सड़क के निर्माण में अड़चन आ रही है। उधर झारखंड की ओर से सीमा तक निर्माण पूर्ण हो चुका है। सिर्फ सोनभद्र की ओर से यह सड़क बनाई जानी है। विधायक के विधानसभा में सवाल किये जाने से इस मार्ग के निर्माण की उम्मीद क्षेत्रीय लोगों में जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें