फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी एसोसिएशन ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। उत्पादन निगम अधिकारी एसोसिएशन शाखा ओबरा से जुड़े परियोजना के अधिकारियों ने मंगलवार को परियोजना के झरिया नाला गेट पर प्रदर्शन किया। बांह पर काला फीता बांधकर नारेबाजी की। इस दौरान अधिकारियों ने निगम हित में पावर कारपोरेशन को दी जाने वाली बिजली के बिल से रिटर्न आन इक्वीटी को करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। चेताया कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारी एसोसिएशन के बैनर तले उत्पादन निगम के अधिकारी मंगलवार को भारी संख्या में परियोजना गेट पर स्थित झरिया नाला पर पहुंचे। यहां क्षेत्रीय सचिव मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि कारपोरेशन को दी जाने वाली बिजली के बिल से रिटर्न आन इक्वीटी को 16 प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत करने, पारीक्षा पनकी, हरदुआगंज परियोजना की 110 मेगावाट की इकाई केे बंद करने, पावर कारपोरेशन पर सात हजार करोड़ रुपये का बकाया, 50 वर्ष से अधिक उम्र के अभियंताओं को जबरन सेवानिवृत्त करने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। कहा कि सरकार परियोजना के अभियंताओं, अधिकारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। रिटर्न आन इक्वीटी को कम करने से उत्पादन निगम लिमिटेड को भारी आर्थिक नुकसान होगा। यह निगम हित के विरूद्घ है। प्रदर्शन में उत्पल शंकर, विमलेंद्र सिंह, अनुराग अस्थाना, राम कुमार, प्रवीण कुमार, योगेंद्र मौर्य, सुुजीत कुमार सिंह, डीके उपाध्याय, डीएन सिंह, वीके धीमान, इंद्र कपूूर, छोटेलाल, बीके तिवारी, कुमार राम, बाल मुकुंद, एके सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें