फाल्ट होने से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली गोल
- फोटो : अमर उजाला
राबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड के 60 गांवों में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या जल्द खत्म होगी। यहां ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए यूपीसीएल ने मंजूरी दे दी है।
बताते चलें कि राबट्सगंज और घोरावल ब्लॉक के गांवों में जितने क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है उससे अधिक कनेक्शन दे दिया गया है। क्षमता से अधिक लोड होने की वजह से अक्सर ट्रांसफार्मर फूंकते रहते हैं।
तहसील दिवस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के यहां अक्सर फूंके ट्रांसफार्मरों के बदलने मेें बिजली कर्मियों द्वारा लापरवाही करने की शिकायत पहुंचती रहती हैै। अब ट्रांसफार्मरों के फूंकने से होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सुकृत, तकिया, जैत, बरकरा, शाहगंज, करकी, सेंधुरी, जिवार, बनौरा, अधवार, हिनौता सहित लगभग 60 गांवों के आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराने के लिए हरी झंडी मिली है बिजली विभाग के एक्सईएन एससी मिश्रा ने कहा कि जल्द ही जिन गांवों ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करना है कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिससे लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और लोगों को राहत होगी।