यातायात पुलिस ने बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट के चल रहे ई-रिक्शा और बाइक पर तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान 60 ई रिक्शा-ऑटो और 145 दो पहिया वाहनों का चालान काटा गया।
यातायात प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि सीओ ट्रैफिक राज सोनकर के नेतृत्व में यातायात विभाग की टीम ने जिले के प्रमुख चट्टी चौराहा पर अभियान चलाया।
बिना नंबर प्लेट अथवा बिना लाइसेंस के चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर टीएसआई कृष्ण कुमार शुक्ला, भरत राय, संगम सिंह, बबलू यादव, एजाज खान आदि मौजूद रहे।