फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, लो वोल्टेज से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केकराही। पसहीं विद्युत उपकेंद्र से संचालित भरूहा फीडर की बिजली ब्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। आए दिन ओवरलोड से लाइट ट्रिप कर रही और उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती के साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं में असंतोष है।
पसहीं उपकेंद्र से छह फीडर संचालित होते हैं। इसमें केकराही, बहुआरा, कुसी, भरूहां, करमा और हिंदुआरी शामिल हैं। भरूहां के अलावा शेष पांच फीडरों की सप्लाई कुछ हद तक तो ठीक है लेकिन भरूहा फीडर पर 175 एम्पियर का लोड है। इस फीडर से कठपुरवा, शिवखरी, सिरसिया, पिपरा, बकाही, बराही, खैराही, भरूहां, जुरवट, जड़ेरूआ, बहेरा, खैरपुर, तालर सहित करीब 20 किमी की परिधि के दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। इन क्षेत्रों में विद्युत तार बिल्कुल जर्जर हो चुके हैं जो वर्ष 1982 में लगाये गए हैं।
विज्ञापन

इन तारों को अब तक बदला ही नहीं गया। अक्सर वोल्टेज घटने बढ़ने से जर्जर तार टूटकर गिर जाते हैं। या फिर हवा के तेज झोके से जब भी बोल्टेज कम या अधिक होता है तो तार शार्ट कर टूट जाते है या तेज हवा के झोंके से भी शार्ट सर्किट होती है तो तार गिरते हैं। एक बार तार टूटा तो उसे बनाने में कई घंटे का समय लग जाता है जिससे गर्मी के मौसम में उमस से उपभोक्ता बेहाल हो जाते हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल का संकट भी खड़ा हो जाता है। सबमर्सिबल आदि तो शो-पीस बनकर रह जाते हैं। भरूहा फीडर के लोड को कम करने के लिए लगातार हो रही मांग को देखते हुए बहेरा गांव से अलग खंभे लगाने का काम तो कर दिया गया लेकिन उपकेंद्र से करीब दो सौ मीटर की दूरी तक अभी तार ही नहीं खींचा गया है।
विज्ञापन

इससे उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हुई है। क्षेत्र के उपभोक्ता मुरारी लाल, मिनहाज अहमद, गयासुद्दीन, देवनाथ, मुन्ना गुप्ता, रामदेव यादव, लालधारी, मोहन, रविंद्र बहादुर सिंह, रामजी सिंह, रामाशीष, लाले आदि ने डीएम से इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो सके। उधर विद्युत विभाग के अवर अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि फीडर को अलग करने के लिए जो दो सौ मीटर का काम बाकी है वह दो, चार दिन में ही पूरा कर लिया जाएगा। इससे भरूहा फीडर का लोड कम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें