फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ौनिंदन के रिहाई के ऐलान को बताया बड़ी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा करने के ऐलान के लोगों ने बड़ी जीत बताया है। बृहस्पतिवार को जगह-जगह उसकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। स्कूलों में बच्चों ने नन्हे हाथों ने सलामती की दुआ की। सभी ने पाक के नापाक हरकतों पर करारा जवाब और कड़ा रुख बनाए रखने की जरूरत जताई।
विज्ञापन

मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल रॉबटर्सगंज में छात्र-छात्राओं ने अपने जांबाज पायलट अभिनंदन के सकुशल रिहाई के लिए भगवान से प्रार्थना की। अपने जज्बे और आक्रोश का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना था कि जरूरत पड़ने पर वह सभी सीमा पर डटकर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। प्रधानाचार्य आलोक पांडेय ने कहा कि हम सभी तब तक सुरक्षित है, जब तक हमारे सैनिक तन्मयता और बहादुरी से हमारी रक्षा कर रहे हैं, इसका सदैव ख्याल रखें। अभिलाषा, स्मृता, सौम्य, सान्या, नेहा, आकांक्षा, अभिषेक, अभय, प्रथम, प्रशांत, सुनील, तृप्ति, साक्षी, अमित, संजय पांडेय, सत्यदेव श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, विशेष, सज्जाद, विजय द्विवेदी, विवेकानंद, रजनीश द्विवेदी, अनुपम, सतीश, आर के मौर्या आदि उपस्थित थे।
इसी तरह श्री गंगाराम बौद्ध शिक्षण संस्थान मानपुर रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में वायुसेना के विंग कमांडर अभिनदंन वर्धमान की सही सलामत वापसी के लिए प्रार्थना सभा की गई। प्रबंधक नर्मला मौर्या ने कहा कि पूरा भारत अपने जांबाज विंग कमांडर के साथ खड़ा है। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जिलाध्यक्ष रामचंद्र मौर्या, शिक्षिका किरन, कुश जी मौर्य, अभय कुमार, विशाल सिंह, विकाश सिंह आदि ने कहा कि अभिनंदन के रिहाई का ऐलान भारत के लिए बड़ी जीत है। आगे भी इसी तरह दबाव बनाए रखने और सीमा पर पाकिस्तान द्वारा की जा रही नापाक हरकत की उसके मांद में घुसकर जवाब देने की जरूरत है।
विज्ञापन

सलैयां स्थित संत भगवानानंद पब्लिक स्कूल में भी नन्हे-मुन्नों और इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। चेयरपर्सन पूनम श्रीवास्तव और प्रबंधक सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के दबाव के आगे आखिरकार पाकिस्तान को झुकना ही पड़ा। अभिनंदन की रिहाई की खबर ने पूरे भारत में खुशी की लहर बिखेर दी है। अब आगे पाक को उसी की अंदाज में जवाब देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें