फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल को मिले पांच पीआर एक्सिलेंस अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली (सोनभद्र)। शनिवार को जयपुर में आयोजित 13वें ग्लोबल कम्यूनिकेशन कॉन्क्लेव में कंपनी की गृह पत्रिका एनसीएल पैनोरमा सीएसआर न्यूजलेटर पल्लव ट्रांसफॉर्म सिंगरौली मिशन के लिए किए गए रुरल कम्यूनिकेशन, एनुअल रिपोर्ट तथा सीएसआर कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पब्लिक रिलेशनंस काउंसिल ऑफ इंडिया ने एनसीएल को एक्सिलेंस अवार्ड से नवाजा है।
विज्ञापन

दो दिवसीय कॉन्क्लेव का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने किया। एनसीएल को मिले इन बेहद प्रतिष्ठित जनसंपर्क पुरस्कारों के लिए सीएमडी पीके सिन्हा एवं निदेशक कंपनी की ओर से जनसंपर्क अधिकारी सीरज कुमार सिंह, उप प्रबंधक पूर्वी श्रीवास्तव, सहायक प्रबंधक पारुल यादव एवं विवेक गौतम को पूर्व राज्यसभा सांसद एचके दुआ एवं प्रधानमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं प्रवक्ता एस नरेंद्र ने पुरस्कार प्रदान किया। सीएमडी पीके सिन्हा ने कंपनी की टीम पीआर विभाग को बधाई दी। पीआरसीआई एक्सिलेंस अवार्ड को भारत में पीआर का ऑस्कर अवार्ड भी कहा जाता है और यह पहला अवसर था जब एनसीएल को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार समारोह में एक साथ पांच पुरस्कार हासिल हुए हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें