अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई रविवार को तकनीकी कारणों से बंद हो गई। अनपरा परियोजना प्रबंधन के अनुसार रविवार की अपराह्न तीन बजकर 27 मिनट पर 500 मेगावाट की छठवीं इकाई ब्वायलर ट्यूब लिकेज के कारण बंद करनी पड़ी। इस इकाई को उत्पादनरत होने में दो से तीन दिनों का समय लग सकता है।