दुद्धी (सोनभद्र)। ब्लॉक क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों में चल रहा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत लेखपालों का चार दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित दिया गया।
सोमवार को इंटेन्सिव ब्लॉक दुद्धी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों में कार्यरत लेखपालों को सोमवार से ब्लॉक क्षेत्र के सात विभिन्न ग्रामों में प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने कहा कि दुद्धी ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित 1146 स्वयं सहायता समूहों में 1106 लेखपाल हैं। पूर्व में 453 लेखपालों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, शेष 653 लेखपालों का प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फरवरी में सभी लेखपालों को प्रशिक्षित किये जाने की दिशा में पहल की जा रही है। जितेन्द्र, बिन्दू देवी, सोनी देवी समीना खातून, पूनम, अजय शंकर झा, पूनम, सुनीता, मीना, पुष्पा, संगीता, शकुन्तला आदि मौजूद रहे।