अनपरा (सोनभद्र)। अवधूत भगवान राम पीजी कॉलेज अनपरा के बीएड एवं बीएफ ए विभाग के तत्वावधान में रंगोली एवं हस्तकला प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें दोनों विभागों के विद्यार्थियों ने भाग किया। इसमें सावित्री समूह विजेता रहा।
रंगोली प्रतियोगिता में नौ समूहों ने प्रतिभाग किया। इसमें समूह ने द्वितीय स्थान फिरदौस के समूह ने एवं तृतीय स्थान हेमा के समूह ने प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नीरज श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के इस कौशल की सराहना की। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिताओ के आयोजन से विद्यार्थियों में रचनात्मक कौशलों का विका होता है। उनको स्वाबलंबी बनाने में सहायक होता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ अजय सिंह, बीएड विभाग से डॉ अभिषेक, अरुण मिश्र, डॉ सुभाष, मनोज गुप्ता, इंद्र बहादुर सुरजीत, सूर्यनारायण आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन बीएड विभाग की नीलिमा जोशी ने किया। निर्णायक की भूमिका डॉ प्रीती मौर्या एवं अनामिका श्रीवास्तव ने निभाई।