फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव के समीप सोमवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। इस दौरान किसी ने पुलिस को हवाई फायरिंग करने की सूचना दे दी। दलबल के साथ कोतवाल पहुंच गए। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले विवाद करने वाले फरार हो गए। मारपीट में सगे भाई समेत चार जख्मी हो गए। हमलावरों की तलाश करने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे कम्हारी गांव के समीप खेत में किक्रेट खेलने के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। इसकी जानकारी होने पर एक बच्चे के मामा कई लोगों के साथ पहुंच कर गाली देना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करने से मना किया तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष से लाठी-डंडे चलने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने विवाद करने आए लोगों को दौड़ाया तो वे लोग अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गए। नाराज कुछ लोगों ने उनकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। उधर किसी ने कोतवाली पुलिस को कई राउंड हवा में फायरिंग और गोली लगने से एक युवक के घायल होने की सूचना दे दी। दलबल के साथ कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि गोली चलने की बात झूठी है। पुलिस ने बताया कि घायल जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें