फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक समस्याओं पर हुई सकारात्मक वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। उपश्रमायुक्त पिपरी कार्यालय में अनपरा परियोजना प्रबंधन व ठेका मजदूर यूनियन के मध्य बुधवार को हुई वार्ता में श्रमिक समस्याओं के निराकरण की सहमति बनी है।
विज्ञापन

उपश्रमायुक्त पिपरी के समक्ष बुधवार को हुई वार्ता में परियोजना प्रबंधन के प्रतिनिधि राम जनम यादव, कल्याण अधिकारी आकांक्षा राव ने यूनियन से वार्ता कर श्रमिक समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अनपरा तापीय परियोजना में सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित करने, बकाए वेतन का भुगतान करने और मृतक परवेज की पत्नी को संविदा पर नौकरी देने का प्रयास किया जायेगा। वार्ता में वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर, ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष तेजधारी गुप्ता, राजेश सचान, मोहन प्रसाद, विनोद यादव, राजनाथ राम, राजेश आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान विवाद के कारण दो धड़ो में बटे ठेका मजदूर यूनियन के अध्यक्ष तेजधारी गुप्ता और मंत्री दिनकर कपूर के धड़े को डीएलसी सरजू राम ने वार्षिक चुनाव की मान्यता प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें