सोनभद्र। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार और अमर उजाला की तरफ से हुए आयोजन को प्रधानों ने अनुकरणीय बताया है। हरथर प्रधान सूबेदार सिंह, देवरी प्रधान नामवर सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जागरूकता बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। आगे भी इस तरह के आयोजन होने चाहिए।
रणहोर प्रधान अजयप्रकाश, धूमा प्रधान रामप्रसाद, मझौली प्रधान मोतीलाल ने कहा कि सामान्यता स्वच्छता को स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है लेकिन इसका सीधा संबंध पर्यावरण से है, यह बात अभी स्पष्ट रूप से कम लोग जानते हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजनों से लोगों की समझ बढ़ेगी और उनमें स्वच्छता की ललक भी बढ़ेगी। बरवे प्रधान यशोदा देवी, देवरी म्योरपुर प्रधान मंजू देवी, केकराही प्रधान आशा केशरी, कोन प्रधान कलावती देवी ने स्वच्छता के लिए इस तरह के आयोजनों को जरूरी बताया। कहा कि इससे जहां स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करने वालों का उत्साह बढ़ेगा। वहीं दूसरे भी इससे प्रेरित होंगे।