अनपरा। म्योरपुर विकास खण्ड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति द्वारा ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जहां मना किया वहीं खूले में शौच से होने वाली बीमारियो के प्रति जागरूक किया गया।
ग्राम पंचायत कोहरौलिया में निगरानी समिति ने ग्राम विकास अधिकारी काशी राम ठाकुर के नेतृत्व में गांवों सुबह- सुबह खेतों में शौच के लिए जाने वाले लोगों को बाहर शौच से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही बचाव है। इसके लिए कूड़ा-करकट सड़क पर न फेंके,घर के सदस्य बाहर शौच के लिए न जाये,शौचालय घर में बनवाये आदि से ग्रामीणों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रधानप्रतिनिधि बबलू गुप्ता सहित निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित थे। इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत डोडहर और बीजपुर में शनिवार को शौच, स्वच्छता और सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मार्निंग फालोअप कर डीपीसी सत्य प्रकाश दीक्षित, खण्ड प्रेरक राजेश कुमार झा, बीजपुर ग्राम प्रधान सुनीता सिंह तथा डोडहर प्रधान भागीरथी, ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश कुमार दुबे तथा समर बहादुर सिंह ने ग्राम पंचायत में शौच और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लोगों को प्रेरित किया। ग्राम पंचायत के आशा, आंगनबाड़ी बहनों ने भी महिलाओं को समझाया कि अपने इज्जत आबरू का लाज रखते हुए कोई भी हमारी बहनें बाहर में शौच करने नही जाऐगी। निगरानी टीम में जमुना प्रसाद, कमला सिंह सिंधु मिश्रा, भानमती, सुनिल सिंह, रीता गुप्ता, सुषमा देवी, आरती, गीता देवी रामबरन, स्वेता, आशाएराम दयाल आदि शामिल थे।