फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर कर रहे दीपावली की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। इलाके में लोग दीपावली की तैयारी जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण सफेद मिट्टी की खुदाई के लिए सुरंग बनाकर असुरक्षित तरीके से मिट्टी निकाल रहे हैं। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुछ निर्धारित स्थलों पर सफेद मिट्टी के मिलने को लेकर दूरदराज से बड़ी संख्या में लोग यहां आया करते हैं। बड़े हादसे को लेकर लोग बेपरवाह बने हुए हैं। तमाम लोगों ने सुरक्षित खुदाई कर लोगों को सफेद मिट्टी के उपलब्धता की मांग की है।म्योरपुर इलाके में जान जोखिम में डालकर लोग दीपावली की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसके लिए रनटोला व परनी के जंगल में सफेद मिट्टी की खुदाई सुरंग बनाकर की जा रही है। यह मिट्टी जहां लोगों को मुफ्त मिल जाया करती हैए वही इसे खोद कर लोग अपने घरों की लिपाई पुताई करते हैं। मिट्टी की खुदाई के लिए बन रही सुरंग कहां तक जाएगी इसकी परवाह किए बगैर लोग सुरंग बनाते घुसे जाते हैं। म्योरपुर क्षेत्र के उक्त स्थलों पर म्योरपुरए दुद्धी व बभनी थाना क्षेत्र के तमाम गांवों के लोग आकर खुदाई करते हैं। मिट्टी की खुदाई करने के बाद वे अपने तरीके से घरों की लिपाई.पुताई करते हैं। ग्रामीण अधिक दिन तक सफेद मिट्टी को रखने के लिए वे मिट्टी का गोल बनाकर रखते हैं। बाजार में चुना दस रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है तो डिस्टेंपर भी 40 रुपए प्रति किलो की दर से है। इन सबसे अलग सफेद मिट्टी की पुताई की चमक ही कुछ और है। ग्रामीण मुफ्त में मिलने वाले इस सफेद मिट्टी की उपलब्धता के लिए कोई भी जोखिम उठाने के लिए तैयार है। गांव के रामलाल, जगशाह, सत्येंद्र, विजय व सुरेश ने कहा कि वन महकमे खुदाई का सुरक्षित उपाय करना चाहिएए जिससे लोग खतरे से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें