फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के युग में नये सुझाव जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रेणुसागर पावर डिवीजन का 49वां कम्यूनिकेशन मीट बुधवार को प्रेक्षागृृह में शुरू हुआ। संस्थान के सभी विभागों ने अपने-अपने तिमाही उत्कृृष्ट उपलब्ध्यिों का प्रस्तुतीकरण किया। जिसमें दिव्या सिंह- टरबाईन एंड एक्जूलरी, सृृष्टि सिंह-आपरेश व राजन चौबे- टेक्निकल सर्विसेज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्य को और अच्छी तरह संपादन के लिए सुझाव कार्यक्रम के तहत रमेश प्रसाद सिंह, राघवेन्दु सिन्हा, रणधीर सिंह, शिवलाल उपाध्याय, शिवशंकर यादव व अजय पांडेय को पुरस्कृृत कर सम्मानित किया गया। सुरक्षा के मानक के अनुसार शून्य दुघर्टना के लक्ष्य को हासिल करने पर संस्थान के व्यालर मेंटीनेंस एवं सीएचपी मेंटीनेंस व आटोशाप तथा सीएचपी आपरेशन को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष उर्जा केपी यादव ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों को उनके उत्कृृष्ट प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि रेणुसागर में कार्यरत कर्मचारियों के अंदर टीम भावना के साथ कार्य करते हुए दिन-प्रतिदिन प्रगति की नयी ऊंचाइयों को हासिल करने का एक नया उत्साह देखने को मिलता है। मानव संसाधन प्रमुख शैलेश सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान क्लस्टर हेड सतीश आनंद, एसबी वर्मा, मनु अरोरा, सुदिप्ता नायक, कर्नल अमित कंसल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका आरपी सिंह, अरूण पांडेय एवं आकाश खत्री ने निभायी। संचालन राजेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें