फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस घायलों को अस्पताल पहुंचाओ, ईनाम पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सड़क दुर्घटना होने पर अगर आप किसी अज्ञात घायल व्यक्ति या महिला को अस्पताल तक पहुंचाते हैं, तो आपसे पुलिस पूछताछ नहीं करेगी। बल्कि प्रोत्साहन के रूप में परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा कोष से (गुड सैमेरिटन नेक आदमी स्कीम के तहत) घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को प्रोत्साीन राशि देगा। इस आशय का आदेश मिलते ही परिवहन विभाग इस दिशा में सभी प्रक्रियाएं शुरू कर दी है। लोगों को जागरूक करने के लिए इस आशय का जगह-जगह एक डिसप्ले बोर्ड भी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

किलर रोड के नाम से सुप्रसिद्ध वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। इसके अलावा हाथीनाला से विण्ढमगंज, खलियारी से घोरावल, रेणुकूट से बभनी मार्ग पर भी दुर्घटनाएं हो रही है। अक्सर देखने को मिलता है कि आम आदमीे घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए आगे नहीं आते है। क्योंकि उन्हें इस बात का भय बना रहता है कि कहीं पुलिस उनसे ही सवाल न करने लगे कि इनको चोंट कैसे लगी। इस झंझट से बचने की चक्कर मेें लोग चाहकर भी घायलों की मदद नहीं करते। वहीं समय से उपचार न होने के कारण घायल दम भी तोड़ देते हैं। हालांकि परिवहन विभाग लावारिस घायलों की मदद करने वालों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है, ताकि लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाएं और उनकी जान बचाई जा सकें। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि लावारिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को सड़क सुरक्षा कोष (गुड सैमेरिटन नेक आदमी स्कीम के तहत) प्रोत्साहन राशि देने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जगह-जगह घायलों की मदद करने वालों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि के बारे में बोर्ड भी लगाया जाएगा।

घायलों की मदद करने वालों को पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सम्मानित किया जाएगा। बिना किसी भय के लोग घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। पुलिस की ओर से घायलों की मदद करने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरीट राठोड
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें