फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन मूल्यों की शिक्षा देते हैं शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा आवासीय परिसर स्थित राजकीय इंटर कालेज अनपरा के प्रधानाचार्य को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा शिक्षक दिवस पर सोन शिक्षारत्न से सम्मानित किये जाने पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ शिक्षक मनोज शर्मा ने कहा कि शिक्षक सिर्फ ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण भी करता है। जीवन मूल्यों की शिक्षा भी देता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि किसी भी अध्यापक के लिए सम्मानित होना गर्व की बात है। इससे नव स्फूर्ति का संचार होता है। उन्होंने विद्यालय में एक खुशनुमा माहौल बनाने के लिए शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान कालेज के सभी अध्यापकों की टीम भावना को समर्पित है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली सुष्मिता कुमारी व हाईस्कूल में नंदनी गौड़ को भी सोन गौरव के सम्मान से सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ शिक्षक मनोज शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं की असीम ऊर्जा को सही मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य को संवारना एक शिक्षक की प्राथमिकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन को संवारने के लिए समय के सदुपयोग पर बल दिया। इस मौके पर श्रवण कुमार पाठक, प्रकाश कुमार सिंह, उपमा वैश्य, सैलजा सिंह, सारिका गुप्ता उपस्थित थीं।
शिक्षक दिवस पर गुरुओं का किया सम्मान
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज लायंस क्लब में शिक्षक दिवस पर गुरुवार की रात शिक्षकों को सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव पुनीत जैन व अन्य पदाधिकारियों ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विमल अग्रवाल व रविंद्र केसरी ने किया। कार्यक्रम में गणेश अग्रवाल, रितू अग्रवाल, रितू चौहान, प्रिया जैन, माधुरी, अंकित केजरीवाल, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वत्सला दयाल, डॉ. रमेश प्रसाद, कांता प्रसाद द्विवेदी, राजेंद्र यादव, चंद्रमा प्रसाद समेत अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यहां शिक्षक कांता प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि 13 मई 1962 से ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक रूप में मनाया जा रहा है। राधाकृष्णन ने कहा था कि शिक्षक देश का एक भाग्य विधाता होता है। इसलिए मेरा जन्मदिन शिक्षक के रूप में मनाया जाना जाए। तभी से शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा स्मिता जैन को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया गया। लायंस क्लब के सदस्यों ने आये शिक्षकों को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संगम गुप्ता, घनश्याम सिंघल, परमेश जैन, सुशील पाठक, पवन जैन, ओम मंगलम, आनंद जालान, परमजीत सिंह, आशु झुनझुनवाला, राजकुमार अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

सभ्य समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के छात्र जागरूकता सप्ताह के तीसरे दिन डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय खैराही में कार्यक्रम हुआ। इसमें कार्यक्रम के प्रभारी खुशबुद्दीन एडवोकेट ने महाविद्यालय के शिक्षकों का शाल पहना कर व पेन देकर सम्मानित किया। बताया कि एक जागरूक छात्र जब एक सभ्य समाज का निर्माण करता है तो उसमे एक शिक्षक की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। साथ ही छात्रों को मताधिकार का महत्व बताया। एक जिम्मेदार वोटर बन कर देश के विकास में अपना योगदान करने की अपील की। यहां सपा के जिला महासचिव सईद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष हिदायत उल्लाह खां, टोनी पांडेय, निधि पांडेय, मंदाकिनी पांडेय, नेता यादव, राजनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें