सोनभद्र । नीति आयोग के पिरामल फाउण्डेशन के तत्वाधान में राजकीय डिग्री कालेज ओबरा में बीएएलए इण्टरशिप के लिए विद्याथियों के लिए बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
कार्यशाली में बच्चों के बेहतर सोच उत्पन्न करने के लिए चित्रकारी आदि माध्यमों का प्रयोग किया गया है। बच्चों को इंटर्नशिप की जानकारी देकर नई प्रतिभा के लिए जागृत करने का कार्य किया। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालय के लिए भी इंटरशिप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले के छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका है, जिसमें वे सामाजिक जिम्मेदारी अंतर्गत विद्यालयों में अपना योगदान दे सकते हैं। इस मौक पर डिग्री कालेेज के प्राचार्य ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।