फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल मैच में संविदा कर्मियों ने किया प्रतिभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुसागर में संविदाकारों की चुनिंदा टीमों के बीच बुधवार को फुटबाल मैच का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आकाश खत्री ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए मैच का शुभारंभ किया। फुटबाल मैच में चार टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहला मैच टीम ए व टीम सी के बीच खेला गया। जिसमें टीम ए 1-0 गोल से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश की। दूसरा मैच टीम बी एवं टीम डी के मध्य खेला गया। टीम बी ने 3-0 से विजय हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच का मुकाबला टीम ए एवं टीम बी के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ तक टीम ए ने एक गोल कर बढ़त हासिल की जो अंतिम तक बरकरार रही। इस तरह टीम ए ने टीम को एक गोल से हराया। रेफरी की भूमिका में राजू सिंह रहे जबकि लाइनमैन की जिम्मेदारी परवेज आलम एवं दारा सिंह ने निभाई। इस मौके पर संविदाकार दीपक, रामनाथ यादव, अनिल तिवारी, सुधांशु दूबे, संतोष सिंह एवं गोपाल मुखर्जी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कहा कि संस्थान के उत्थान में संविदा श्रमिकों का सराहनीय योगदान रहा है। फुटबाल मैच में खेल भावना का परिचय देते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें