फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त है देश की जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। केंद्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को म्योरपुर ब्लॉक के बकरिहवां गांव में केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा से जनता त्रस्त हो गई है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी से जनता परेशान है और सरकार के पास इन समस्याओं के निस्तारण के लिए समय नहीं है। सत्ता मिलते ही अपने वादों को भाजपाइयों ने जुमला करार दिया। उद्योग पतियों से हाथ मिलाकर उनके अच्छे दिनों के लिए उनके फायदे के लिए सिर्फ काम कर रही है केंद्र सरकार। किसान सूखे से, युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। नोटबंदी और जीएसटी से पूरा देश परेशान हैं। छोटे व्यापारी मंदी से परेशान हैं। कहा कि 2019 के चुनाव में फिर यही लोग बहुरूपिया बनकर आएंगे। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष युनूस खां ने किया। कार्यक्रम प्रभारी बृजेश दूबे ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाया और चहुमुखी विकास किया। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, सुशील पाठक, नुरूद्दीन खां, लवकुश प्रसाद केशरी, लालजी तिवारी, श्रवण पांडेय, कर्मराज सिंह, विमल पांडेय, सोनी गुप्ता, संजय पटेल, रशीद खां, वंशीधर देव पांडेय, राम मनोहर नोर्के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें