फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगति को दूर करने की उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वेतन विसंगति को दूर करने समेत अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में सोमवार को कृषि अधीनस्थ सेवा संघ ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से जायज मांगों को अविलंब पूर्ण करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली की तो 12 जुलाई को मंडल स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष तेजबली सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम को वेतन विसंगति, पदोन्नति, राजकीय गोदामों पर बीज समेत अन्य मांगों से संबंधित 17 सूत्री मांगपत्र सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों द्वारा समय से चरित्र प्रवृष्टि का मूल्यांकन कृषि भवन को भेजा जाए, ताकि समय से पदोन्नति हो सकें। कहा कि विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा उत्पीडन किया जा रहा है, इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्पीडन बंद करते हुए मांगों को अविलंब पूर्ण नहीं किया गया तो 12 जुलाई को मंडल स्तर पर, 24 अगस्त को कृषि भवन लखनऊ पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। राजेश पाल, मनोज यादव, प्रवीण सिंह, गुलाब सिंह, शिवपूजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें