रेणुकूट। ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की महिला मंडल का स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों को संस्थान के इकाई प्रमुख आरके सितानी ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभी ईकाई प्रमुख आरके सितानी, वरिष्ठ अधिकारी रवि उप्पल, हेमंत कुमार पांडा, अजय गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू सितानी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। महिला मंडल के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्टेज पर दी। महिला मंडल की पदाधिकारियों ने वर्ष 2017-18 में मंडल से कराये गये कार्यक्रमों की रुप रेखा प्रस्तुत की। कई कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम सफल बनाने में संस्थान के विद्युत विभाग, सिविल विभाग, गेस्ट हाउस, उद्यान विभाग, इंस्ट्रूमेंट विभाग, सुरक्षा विभाग एवं महिला मंडल की सदस्याओं को कार्यक्रम की सफल प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। संचालन एवं संपादन महिला मंडल के सचिव जसबीर कौर ने किया। उन्होंने सभी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।