फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण करने गए ब्लाक प्रमुख, एडीओ को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के हरहुआं ग्राम पंचायत के बिजरी गांव में निरीक्षण करने गए ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह और एडीओ पंचायत अजय सिंह का शुक्रवार की शाम ग्रामीणों ने घेराव कर दिया। उनसे शौचालयों का निर्माण न होने पर जांच की मांग की। उन्होंने ग्राम प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाया। जांच कर कार्रवाई न होने पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रमुख और एडीओ ने 20 दिन के अंदर कार्रवाई करने का भरोसा दिया, तब ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

हरहुआं ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पिछले दिनों डीएम कार्यालय पहुंचकर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि यहां 139 शौचालयों का धन निकाल लिया गया और शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया। लोगों ने एडीओ पंचायत अजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। डीएम ने एडीओ पंचायत को गांव में जाकर निरीक्षण करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार की शाम प्रमुख और एडीओ पंचायत जब गांव में पहुंचे तो वहां ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। ग्रामीणों ने प्रमुख से शिकायत की कि पिछले काफी समय से शौचालयों का पैसा निकाल कर डकार लिया गया है। स्वच्छता अभियान के तहत लाभार्थियों को शौचालयों का निर्माण कराने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिरकार शौचालयों का धन कहां गया। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराने की मांग की। गर्मी में पानी के संकट पर भी ग्रामीणों ने एडीओ को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कहा कि गांव में पानी नहीं है, इसके बावजूद टैंकर से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। पानी आपूर्ति में भी खेल होने की शिकायत की। इस पर प्रमुख और एडीओ ने प्रधान को टैंकर से पानी की आपूर्ति कराने का निर्देश दिया। उधर एडीओ पंचायत अजय सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने शौचालयों के निर्माण का मुद्दा उठाया था। उन्हें 20 दिन में शौचालयों की धनराशि आवंटित कर निर्माण पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया गया है। 139 शौचालयों में से महज तीस, चालीस शौचालयों का ही निर्माण कराना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें