फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ गांवों का करें सत्यापन, प्रस्तुत करें रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीएफ गांवों का करें सत्यापन, प्रस्तुत करें रिपोर्ट
विज्ञापन

डीएम ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने सोमवार को विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। खंड विकास अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जो गांव ओडीएफ हो चुके हैं, उस गांव के रहन-सहन, साफ-सफाई और सकारात्मक सोच का परीक्षण करें। अगली बैठक में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से सूची प्राप्त कर हैंडपंप की स्थापना और ग्राम पंचायतों में सर्वेक्षण करा रिबोर कराएं। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिषदीय स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद 5 से 10 मिनट की ज्ञानवर्धक जानकारी दिलवाएं। पशु टीकाकरण, पशु नस्ल सुधार, एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के बाबत भी संबंधितों को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ रामाश्रय, डीएफओ श्रद्धा यादव, सीएमओ डा. एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें