शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) के आवासीय क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी काशी व़िद्यापीठ परिसर द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-दो की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन छात्रों को समय प्रबंधन की जानकारी दी गई। बताया गया कि समय का सही उपयोग कर मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है।
सात दिनी विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवकों ने दैनिक व्यायाम के बाद श्रमदान के रूप में परिसर की साफ-सफाई की। बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक मदन लाल ने किया। श्री लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) संजय कुमार पांडेय ने समय प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा किया और फायदे गिनाए। उन्होंने परीक्षा के वक्त में समय का प्रबंधन किस प्रकार करें, छोटे-छोटे दैनिक गतिविधियों से किस प्रकार समय का बचत किया जाय और पांच प्रकार के समय बचाने के मूल सिद्धांत गपशप, बाथरूम, टीवी एवं सोशल मीडिया से समय बचाना इत्यादि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने किया। श्री कुमार ने बताया की समय प्रबंधन जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर भी प्रकाश डाला। प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार गौतम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर छोटू कुमार शिल्पा अग्रहरी, प्रियम कुमारी, रेनू शर्मा, द्विव्या दूबे, प्रियांशु कुमारी, प्रीति कुमारी, सरिता गुप्ता, सरिता कुमारी आदि मौजूद रहीं।