फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मजदूरी का भुगतान करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मनरेगा के तहत काम करने वाले श्रमिकों का बकाया भुगतान कराने समेत अन्य मांगों को पूर्ण कराने के लिए शनिवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल प्रभारी डीएम/एडीएम उमाकांत त्रिपाठी को राज्यपाल के नाम संबोधित दस सूत्री मांगपत्र सौंपा। ठंड को देखते हुए नगरीय और ग्रामीण इलाकों में अलाव जलवाने और गरीबों को कंबल वितरित किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि योगी सरकार ने 31 दिसंबर तक सूबे की सभी सड़कों को गड्ढा मुुक्त करने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक 40 प्रतिशत सड़कों पर भी काम शुरू नहीं हो सका है। क्रय केंद्रों पर किसानों का धान तेजी से क्रय किया जाए। नहरों को चालू किया जाए, ताकि पानी के अभाव में गेहूं समेत अन्स फसल सूखने से बच सकें। कहा कि जिले में अवैध रूप से संचालित करने वाले संचालकों व उन्हें संरक्षण देने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई हो। बोरिंग के लिए किसानों को अनुदान दिया जाए। मांगपत्र देने में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, लवकुश प्रसाद केशरी, अनिल सिंह, सोनी गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, कन्हैया पांडेय, प्रमोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें