फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के बहेरा के ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर एडीओ कोआपरेटिव के खिलाफ नारेबाजी की। उन पर सस्ते गल्ले की दुकान के चयन में मनमानी करने का आरोप लगाया। चुनाव प्रक्रिया की जांच कराने और नये सिरे से चुनाव कराने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को भारी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि बहेरा गांव में सस्ते गल्ले के दुकान का आवंटन किए जाने के लिए गुरुवार को घोरावल ब्लॉक के एडीओ को-आपरेटिव बद्री प्रसाद ने बैठक बुलाई थी। इसमें चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। दो प्रत्याशी चुनाव में आए। एक मुन्नी देवी पत्नी धर्मेंद्र गिरि और दूसरी प्रत्याशी धर्मावती पत्नी राजेंद्र थे। चुनाव में एडीओ कोआपरेटिव ने गड़बड़ी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुन्नी देवी को 580 वोट और धर्मावती को 382 वोट मिले। इस पर एडीओ ने मुन्नी को विजयी बताकर चुनाव स्थल से हटा दिया और धर्मावती को पुन: बुलाकर साजिश रच कर गलत तरीके से दोबारा मनमानी गणना कराई गई। मुन्नी देवी के गणना कराने वाले एजेंट को भी वहां से भगा दिया गया और धर्मावती को 546, मुन्नी को 535 वोट मिलने की घोषणा कर धर्मावती को विजेता घोषित कर दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में तेज प्रताप गिरि, मुन्नी देवी, रमेश गिरि, शिवनाथ गुप्ता, विकास गिरि, बीडीसी प्रभावती देवी, विमलेश भारती, रविकांत प्रजापति, एबादत, राजेश कुमार, मेहदी हुसैन, आनंद कुमार, सुरेंद्र, अजय कुमार, इसरार, अरविंद, हरिशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें