फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट की खबरअध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बार एसोसिएशन चुनाव में पूर्व अध्यक्षों के चुनाव लड़ने पर की गई आपत्ति पर शुक्रवार को फैसला हो ही गया। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे एवं एल्डर्स कमेटी ने संयुक्त रूप से सुनवाई के दौरान पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक और रमेश राम पाठक का पर्चा वैध माना। वहीं आगामी 23 दिसंबर तक पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश राय कार्यकारिणी के पदेन सदस्य पद पर बने रहेंगे। ऐसे में वह चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए दाखिल 31 पर्चों की 11 दिसंबर को जांच कर वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होना था। लेकिन सोनभद्र बार एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने दो पूर्व अध्यक्षों ओम प्रकाश पाठक एवं ओम प्रकाश राय के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल पर्चे पर आपत्ति दाखिल कर दी कि ये लोग चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश राम पाठक ने भी सदस्यों की आपत्ति का समर्थन लिखित रूप से कर दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने सुनवाई के लिए गुरुवार को समय निर्धारित कर दिया। गुरुवार को तीनों अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के अधिवक्ताओं ने चुनाव लड़ने को लेकर अपना-अपना तर्क प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन कृपा नारायण मिश्र एवं सदस्य गुलाब मिश्र, प्रभाकर राम पाठक, भोला सिंह यादव तथा तपेश्वर मिश्र ने ओमप्रकाश पाठक और रमेश राम पाठक के चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें