फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई मैजिक, दो की मौत सात, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (बीजपुर)। थाना क्षेत्र के नेमना-चेतवा के बीच रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे मजदूरों से भरी मैजिक साइकल सवार को बचाने के चक्कर में एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में साइकल सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ श्रमिक घायल हो गये। घायलों को धंवंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दो मजदूरों की मौत सात घायलों की दर्दनाक हुये हादसे से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रजमिलान गांव के दनुवा, मैन्हवा, बिछियारी, चेतवा के मजदूर प्रतिदिन की तरह बीजपुर के एनटीपीसी परियोजना के ठेकेदारों के यहाँ मैजिक सवार होकर काम करने आ रहे थे। मैजिक चेतवा मोड़ से एक किमी बीजपुर की ओर आ रही थी, कि नेंमना-चेतवा के बीच खड़ी ट्रक के बगल से गुजरते समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराने से बचने के लिये अनियंत्रित हो साइकल सवार ब्रह्मानंद पाल (38) पुत्र हरिबंश को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। मौके पर ही साइकल सवार ब्रह्मानंद की मौत हो गई। वहीं, सुरेंद्र (24) पुत्र अंजनी निवासी मैन्हवा की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर से घायल रंजीत (32) निवासी चेतवा, लाल चंद (40) निवासी रजमिलान, केशव (32) निवासी दनुवा, मोतीलाल (35), अनिल कुमार (30) पुत्र ललई मैन्हवा, हरिचरन (45), शम्भूनाथ (38) रजमिलान को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें