फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथी के डर से घरों में दुबके ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (बीजपुर)। जरहां और नेमना के धौरहवा के जंगलों में एक बार फिर जंगली हाथी के आतंक से लोग परेशान हैं। धौरहवां और आस पास गांव में जंगली हाथी के आने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। वन विभाग की टीम हाथी को भगाने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन

धौरहवा से लगे जंगलों में दो दिन पहले जब एक हाथी को लोगों ने देखा तो हैरत में पड़ गए। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ या झारखंड के जंगलों से बहक कर यह हाथी जिले की सीमा में आ गया है। हालांकि हाथी ने अभी तक किसी को कोई क्षति नहीं पहुंचाया है लेकिन पूर्व के सालों में जंगली हाथियों के झुंड ने इलाके में जमकर तबाही मचाई थी। जिसकी वजह से गांव के लोग सहमे हुए हैं। शनिवार को जब धौरहवा के जंगल में हाथी दिखा तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। जरहा रेंजर जेपीएन तिवारी के साथ वन विभाग के पंकज सिंह, राजेश सोनकर मौके पर पहुंचे। इसी बीच बीजपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र यादव भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से वन व पुलिस विभाग की टीम ने भटके हाथी को जंगल में भगाया। इसके बाद उसी हाथी को कुछ लोगों ने डोडहर के मिटिहनी बांध के पास देखा। जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें