फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय न मिलने से फरियादियों का मोह हो रहा भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बारिश शुरू होते ही गांव देहात में पानी, सिंचाई, जलभराव और अन्य समस्याओं को लेकर विवाद बढ़ जाते हैं। थानों पर इन समस्याओं से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए थाना समाधान दिवस का आयोजन हो रहा है। हालांकि अधिकांश राजस्व से जुड़े मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा। न्याय नहीं मिलने से फरियादियों का मोह भंग होता जा रहा है।
विज्ञापन

माह के प्रथम व तीसरे शनिवार को थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन होता है। इसमें पुलिस के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति होती है। ताकि मौके पर पीड़ितों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। सुनवाई के दौरान जिन प्रकरणों का हल नहीं होता उनका मौके पर जाकर निस्तारण किया जाता है। लेकिन ऐसा कम ही हो रहा है। समाधान दिवस में अक्सर जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहते है। इससे शासन के मंशानुसार पीड़ितों की समस्याएं दूर नहीं हो रहीं। सुनवाई करने वाले अधिकारी संबंधितों को प्राप्त शिकायती पत्रों का सप्ताह भर के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश देकर इतिश्री कर लेते हैं। पुलिस महकमे से मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल में जिले के 22 थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में करीब 215 मामले में आए थे। इनमें से लगभग 185 प्रकरण भूमि से संबंधित थे। इसी तरह से मई माह में 235 फरियादियों ने फरियाद लगाया। इसमें भी 199 में जमीनी विवाद से जुड़े मामले थे। जून माह में 241 शिकायती पत्र पहुंचा। इसमें 205 मामले में जमीन से जुड़े थे। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि मातहतों को पीड़ितों की समस्याएं खुद का समझ कर दूर करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि भूमि से संबंधित मामलों में पुलिस कर्मियों के राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर जाकर समाधान करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें