फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 वाहनों से काली फिल्म, हूटर निकाले

Wed, 18 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में पुलिस ने फरार चल रहे दो-दो हजार के दो इनामी अपराधी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान 50 वाहनों से काली          फिल्म और आठ वाहनों से हूटर निकाला गया।
विज्ञापन

  राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर बुधवार की शाम करीब पौने पांच वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाल प्रशांत श्रीवास्तव, फ्लाइंग पुलिस अधिकारी राकेश सिंह ने पैदल जा रहे संदिग्ध दो व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया तो वे भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों फरार चल रहे इनामी अपराधी है। इस दौरान पुलिस ने 20 वाहनों से काली फिल्म और छह वाहनों से हूटर निकलवाया। क्षेत्राधिकारी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए गोरडीहा गांव निवासी गैंगेस्टर के आरोपी पंचदेव शर्मा और राबर्ट्सगंज के ब्रम्हनगर निवासी शशिकांत दूबे के ऊपर दो-दो हजार रुपये का इनाम था। घोरावल: कोतवाली पुलिस मंगलवार की रात कई स्थानों पर छापेमारी की। दस दौरान पुलिस ने बरयां गांव निवासी तसल्ली विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह खुटहा को धर दबोचा। विंढमगंज। क्षेत्र में अलग-अलग कई गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने सात वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। घेरपा गांव निवासी मीरा देवी, सलैयाडीह की राजमती देवी, पोलवा के रविंद्र कुमार, हरपुरा के लालता पासवान, मुड़ीसेमर के श्यामलाल, जोरूखाड़ के हरीनाथ और मेदनीखाड़ की फुलेशरी देवी को पूछताछ करने के बाद संबंधित कोर्ट में पेश कर दिया गया। वहीं शाहगंज, करमा, पन्नूंगज, चोपन, रायपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों से काली फिल्म और चार हूटर उतारे गए। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग और अपराधियों को पकडने के लिए अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें