फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शृंगार का सामान बताकर ठग लिए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। फेरी वाला बनकर ठगों ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। उसे शृंगार का सामान कहकर सामान बेचा, जबकि बाद में वह दूसरा सामान निकला। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 40 हजार रुपये वापस कराए।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के परासी निवासी राम विनय मेहता ने बताया है कि बीते 20 अक्तूबर को कुछ लोग फेरी वाला बनकर घर पर आए। कहा कि हम लोग सस्ते दामों पर शृंगार का सामान बेच रहे हैं। परिवार में शादी का माहौल होने के कारण बंद पेटी ले ली और ठगों की ओर से दिए गए पांच बार कोड पर 50 हजार रुपये भेज दिए। उनके जाने के बाद जब पेटी खोली तो देखा कि उसमें शृंगार का सामान है ही नहीं। तत्काल ठगी की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर की। अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल से साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा को ईमेल के माध्यम से पत्राचार कर होल्ड हुई धनराशि 40,000 रुपये को राम विनय मेहता के मूल बैंक खाते में वापस कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें