अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे मेें युवक सहित पांच लोग घायल हो गए। करमा थाने के समीप अनियंत्रित होकर एक बाइक खड़े ट्रक में घुस गई। वहीं मारकुंडी घाटी में बेकाबू एक बाइक के टकरा गई। जिला अस्पताल और निजी क्लिनिक में घायलों का उपचार हुआ।
करमा थाना के समीप रात करीब नौ बजे बेकाबू होकर एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव निवासी आशीष सिंह (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। भरकवाह से युवक एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिसुनपुर जा रहा था। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचवाया। दूसरी घटना रात करीब पौने एक बजे करमा थाने से करीब दो सौ मीटर दूरी पर हुई। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में मुबारकपुर गांव निवासी मृत्युंजय (26) और उनका एक साथ घायल हो गया। तीसरी घटना चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ पर हुई। भोर करीब चार बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक चट्टान से टकराई। दुर्घटना में अहरौरा निवासी रामशृृंगार (45) और संजय चौहान (32) घायल हो गए। अहरौरा से ट्रैक्टर ट्राली पर भूसा लोड करवा कर ओबरा बेचने के लिए बाइक सवार जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली के कुछ आगे ही बाइक सवार चल रहे थे। इसलिए ट्रैक्टर चालक और उस पर बैठे श्रमिकों ने घायलों को राबर्ट्सगंज में स्थित एक निजी क्लीनिक ले गए।