फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11 महिलाओं समेत 45 और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 11 महिलाओं समेत 45 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 1547 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। पाजिटिव मिले लोगों में 1185 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 30 संक्रमित मरीज इलाज के बाद रविवार को स्वस्थ घोषित किए गए। रविवार को 45 कोरोना पाजिटिव मिलने के साथ ही अब एक्टिव मामले 345 हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें रविवार को रेंडम व संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटीं रहीं। रविवार को कुल टीमों ने 1508 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। इस बीच रविवार को पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1686 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 45 पाजिटिव और 1641 निगेटिव मिले। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने बताया कि अब तक 57628 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 56042 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 1547 पाजिटिव और 54495 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। पाजिटिव मिले लोगों में स 1215 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। जिसमें से 30 मरीज रविवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक संक्रमित मिले लोगों में से 17 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जिसमें से तीन मरीजों की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में इलाज की दौरान हुई और अन्य की मौत दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि 1586 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रविवार को संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि रविवार को संक्रमित मिले मरीजों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेंटमेंट जोन में बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें