फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 घंटे से इंटरनेट ठप, बैंेक प्रभावित

Fri, 13 Jan 2017 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में कटे टेलीफोन तार का मरम्मत करते कर्मी।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड के किनारे बीएसएनएल की कटी ओएफसी केबिल की मरम्मत करने में दूसरे दिन शुक्रवार को भी बीएसएनएल कर्मी जुटे रहे। केबिल ठीक न होने से  पांच सौ ब्रांडबैंड कनेक्शन, लैंडलाइन सेवा ठप रही। बैंकों की कनेक्टिविटी बंद होने से कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



सिविल लाइंस रोड के किनारे जल निगम पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई करा रहा हैै। बुधवार की रात वीरेश्वर महादेव मंदिर के समीप ओएफसी केबिल कटने से इंटरनेट सेवा और बैंकों की कनेक्टिविटी बंद हो गई। गुरुवार को बीएसएनएलकर्मी केबिल मरम्मत क कार्य किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की शाम तक केबिल ठीक नहीं हो पाई थी। उधर, इंटनेट न होने से सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ।

बैंकों में कनेक्टिविटी न होने से परेशानी हुई। बीएसएनएल के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि केबिल कटने से दूसरे दिन भी एसबीआई की दोनों शाखा, यूनियन बैंक, सिंडिकेट, पंजाब नेशनल बैंक की दोनों शाखा, इंडियन ओवरसीज बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी समेत अन्य बैंकों की नेट बंद रहा। उन्होंने बताया कि बार-बार केबिल कटन से विभाग को लाखों की क्षति हो चुकी है। वहीं उपभोक्ताओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसकी रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें