राबर्ट्सगंज में कटे टेलीफोन तार का मरम्मत करते कर्मी।
राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड के किनारे बीएसएनएल की कटी ओएफसी केबिल की मरम्मत करने में दूसरे दिन शुक्रवार को भी बीएसएनएल कर्मी जुटे रहे। केबिल ठीक न होने से पांच सौ ब्रांडबैंड कनेक्शन, लैंडलाइन सेवा ठप रही। बैंकों की कनेक्टिविटी बंद होने से कामकाज प्रभावित हुआ।
सिविल लाइंस रोड के किनारे जल निगम पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई करा रहा हैै। बुधवार की रात वीरेश्वर महादेव मंदिर के समीप ओएफसी केबिल कटने से इंटरनेट सेवा और बैंकों की कनेक्टिविटी बंद हो गई। गुरुवार को बीएसएनएलकर्मी केबिल मरम्मत क कार्य किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की शाम तक केबिल ठीक नहीं हो पाई थी। उधर, इंटनेट न होने से सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ।
बैंकों में कनेक्टिविटी न होने से परेशानी हुई। बीएसएनएल के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि केबिल कटने से दूसरे दिन भी एसबीआई की दोनों शाखा, यूनियन बैंक, सिंडिकेट, पंजाब नेशनल बैंक की दोनों शाखा, इंडियन ओवरसीज बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी समेत अन्य बैंकों की नेट बंद रहा। उन्होंने बताया कि बार-बार केबिल कटन से विभाग को लाखों की क्षति हो चुकी है। वहीं उपभोक्ताओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसकी रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।