फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 1150 करोड़ से 430 सड़कों की होगी मरम्मत, सफर होगा आसान

विज्ञापन
चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित बीजपुर-मुर्धवा संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के ग्रामीण और प्रमुख संपर्क मार्गों की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 430 से अधिक सड़कों के निर्माण, मरम्मत, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं पर कुल 1150 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी, साथ ही अंतरराज्यीय महत्व और धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले मार्गों पर आवागमन भी सुगम होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने 246 सड़कों को चिह्नित किया है, जिनकी कुल लंबाई लगभग 350 किलोमीटर है।
इनमें 232 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा दो स्टेट हाईवे, ओडीआर और एमडीआर श्रेणी की आठ सड़कें तथा छह धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले मार्ग भी प्रस्तावित कार्यों में शामिल किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन कार्यों पर करीब 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं, लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड की ओर से 284 सड़कों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। लगभग 522 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत पर 800 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इनमें 161 सड़कें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जाएंगी। एमडीआर और ओडीआर श्रेणी की पांच सड़कों को शामिल किया गया है। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 101 किमी बताई जा रही है। इसके अलावा 48 पुल और पुलियों का निर्माण कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें