फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सुरक्षा बलों ने बूथों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को केंद्रीय सुरक्षा बलों ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। 19 मई को निडर होकर मतदान करने की अपील की।
कोन में थानाध्यक्ष की अगुवाई में बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स ने कोन, कचनरवा समेत झारखंड बार्डर पर फ्लैग मार्च किया। ताकि ग्रामीणों में भय समाप्त हो और भयमुक्त होकर निष्पक्ष वोटिंग कर सकें। चोपन: सीआरपीएफ को साथ चोपन थाना इंचार्ज ने सिंदुरिया, हॉस्पिटल रोड और नगर में फ्लैग मार्च कर लोगों से निर्भीक एवं भय मुक्त होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह रुक- रुक कर जवानों ने लोगों से मतदान करने की अपील भी किया। कहा कि कोई डरा रहा हो या धमका रहा हो तो तत्काल इसकी सूचना 9454 4042 75 नंबर पर दें। 148वीं सीआरपीएफ बटालियन के कमांडेंट ध्यान सिंह यादव आदि मौजूद रहे। विंढमगंज: विंढमगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स ने झारखंड बॉर्डर से सटे बरखोरहा, बैरखड़, हरपुरा, छतरपुर, छतवा, जामपानी, सुखडा, धूमा पटेल नगर मुडीसेमर के इलाकों में सघन कांबिंग की। खलियारी: क्षेत्र में लोक सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र मेें बीएसएफ , पीएसी के जवानों ने डाला डेरा डाल दिया है। फोर्स के साथ सदर सीओ राहुल मिश्रा रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी, वैनी बाजार, पडऱी, सरईगढ़ समेत अन्य गांवों में कांबिंग किया। रायपुर थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे। दुद्धी: चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये केंद्रीय सुरक्षा बलों का दुद्धी तहसील मुख्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सीमा सुरक्षा बल और उड़ीसा पुलिस फोर्स के एक-एक कंपनी विभिन्न स्थानों पर मौजूदगी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें